पडैनिया सड़क दुर्घटना में ड्राइवर चला रहा था कार सांसद मिश्रा की बहू डॉ. बीना नहीं

सीधी:सिटी कोतवाली अन्तर्गत पडैनिया में हुई सड़क दुर्घटना की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रवीन्द्र वर्मा द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान किये गये इस मामले में डॉ.बीना मिश्रा को क्लीन चिट मिल गई है।यहां बताते चलें कि सीधी -सिंगरौली मार्ग के पड़ैनिया में हुए कार एक्सीडेंट में एक युवक की जान चली गई थी ।मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ उसे सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की बहू डॉ .बीना मिश्रा चला रही थी।

जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ . रवीन्द्र वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि कार को चालक चला रहा था। डॉ. बीना मिश्रा कार नहीं चला रही थी। वह वाहन में पीछे बैठी हुई थी।मालुम हो कि कार एक्सीडेंट की घटना में अनिल द्विवेदी नाम के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मृतक के शव को सांसद आवास के सामने सड़क पर रखकर जमकर नारेबाजी की। परिजनों का सीधा आरोप था कि सांसद की बहू डॉ. बीना मिश्रा की कार के ठोकर से अनिल की मौत हुई है, कार को डा. बीना मिश्रा चला रही थी।

मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ उसे चालक चिंतामणि यादव चला रहा था एवं जो स्कूटी में अनिल द्विवेदी सवार था उसे एक नाबालिक चल रहा था। स्कूटी की गति लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी जो जाकर कार में टकराई और घटना में अनिल द्विवेदी नाम के युवक की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि पूरे घटना की पड़ताल की गई सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए। साथ ही घटना के समय आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं जिससे मृतक के परिजनों के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। तथ्यों के आधार पर कार चालक का नाम चिंतामणि यादव व स्कूटी चालक नाबालिक पाया गया है।

Next Post

दीवार से टकराई कार, एयरबैग खुले कोई घायल नहीं

Mon Apr 21 , 2025
इंदौर: भोपाल नंबर की एक तेज रफ्तार कार मंगलवार रात भंडारी मिल से पोलोग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार (एमपी-04 सीटी 9702) अनियंत्रित होकर एक नई बनी मल्टी की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह […]

You May Like