शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, 65 यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 35 घायल

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नेपाल से आए यात्रियों से भरी एक बस नेशनल हाईवे 46 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे जिनमें से 30 से 35 लोग घायल हुए हैं जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक ने सड़क पर अचानक आई एक गाय को बचाने की कोशिश की।

इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। बदरवास थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Next Post

मुरैना की घटना पर सीएस अनुराग जैन ने जताई नाराजगी

Wed May 28 , 2025
मुरैना: बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि कलेक्टर और एसपी समन्वय बनाकर काम करें और जहां लगता है कि सामान्य बातचीत से किसी बड़ी घटना को रोका जा सकता है, वहां संवाद करके एक्शन लें। उन्होंने विगत दिवस मुरैना में घटी डबल […]

You May Like