भिंड में कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की

भिंड: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बावजूद देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी कड़ी में भिंड जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

यह आदेश पूरे जिले में लागू हो गया है। कलेक्टर ने पूर्व में स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपने पदस्थापना मुख्यालय पर निवास करेंगे और बिना कलेक्टर की लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा

Next Post

रेलवे: इंटरलॉकिंग प्रणाली से मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हुई

Tue May 13 , 2025
भोपाल। रेलवे विभाग द्वारा भोपाल मंडल में हाल ही में आठ स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग प्रणाली का आधुनिकीकरण किया गया है. जहां अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली प्रभावी रूप से कार्य कर रही है. इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से न केवल संचालन सुरक्षित हुआ है, बल्कि मानवीय त्रुटियों की संभावना भी […]

You May Like