2026 शुरू होने में तीन दिन बाकी, इस साल रविवार 52 ही रहेंगे, लेकिन गुरुवार मारेंगे बाजी

ग्वालियर: सन 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है,आज सोमवार है और आने वाले गुरुवार का सूर्योदय सन 2026 का श्रीगणेश करेगा। ज्योतिषीय और गणितीय आधार पर साल 2026 एक ‘सामान्य वर्ष’ होगा, जिसमें फरवरी 28 दिनों की होगी और कुल दिनों की संख्या 365 रहेगी।
गुरुवार से शुरू होगा साल का सफर
वर्ष 2026 की शुरुआत 1 जनवरी को गुरुवार के दिन से होगी। कैलेंडर विज्ञान के अनुसार, जब भी कोई सामान्य वर्ष गुरुवार से शुरू होता है, तो उसका समापन भी उसी दिन यानी 31 दिसंबर को गुरुवार को ही होता है। इस विशेष चक्र के कारण वर्ष 2026 में गुरुवार की संख्या 53 होगी, जबकि बाकी सभी दिन 52 बार आएंगे।
छुट्टियों और हफ्तों की गणित गणना के अनुसार, 365 दिनों के इस साल में कुल 52 पूर्ण सप्ताह होंगे और एक अतिरिक्त दिन बचेगा। इस अतिरिक्त दिन के कारण साल में 52 रविवार रहेंगे। कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है कि साल के अंत तक दिनों का चक्र 53 गुरुवारों के साथ पूरा होगा।
प्रकार: सामान्य वर्ष (365 दिन)
प्रारंभ: 1 जनवरी, 2026 (गुरुवार)
समापन: 31 दिसंबर, 2026 (गुरुवार)
कुल सप्ताह: 52 सप्ताह + 1 दिन
विशेष: साल में 52 रविवार और 53 गुरुवार होंगे

Next Post

कलयुगी बेटे और दामाद की क्रूरता, पिता को झोपड़ी में जिंदा फूंकने का प्रयास

Mon Dec 29 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के बरोदिया गांव में जमीन विवाद को लेकर बेटे और दामाद ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। आधी रात के समय पिता गहरी नींद में सोया था तब बेटे और दामाद ने जिंदा जलाने की कोशिश की, आग की […]

You May Like