कलयुगी बेटे और दामाद की क्रूरता, पिता को झोपड़ी में जिंदा फूंकने का प्रयास

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के बरोदिया गांव में जमीन विवाद को लेकर बेटे और दामाद ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। आधी रात के समय पिता गहरी नींद में सोया था तब बेटे और दामाद ने जिंदा जलाने की कोशिश की, आग की धधकती लपेटो के कारण बुजुर्ग की नींद खुल गई और भागकर अपनी जान तो बच गई, लेकिन उसका भरोसा हमेशा के लिए जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और नगदी, सोने के जेवर तथा जमीन से जुड़े कागज लेकर फरार हो गए।
पीड़ित सुखविंदर सिंह सरदार ने बताया कि उनका बेटा बूटा सिंह उन पर जमीन अपने नाम कराकर बेचने का दबाव बना रहा था, जबकि वे जमीन बेचना नहीं चाहते थे। इस मामले में ईसागढ़ निवासी उनके दामाद गुरपेज सिंह भी शामिल थे। परिवार में इस बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और बूटा सिंह कुछ दिनों से घर से गायब था। रात में सुखविंदर सिंह अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी बूटा सिंह और गुरपेज सिंह वहां पहुंचे और झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर सुखविंदर सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागे।
कैश और जेवर लेकर बेटा-दामाद गायब
इसके बाद, आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने अलमारी में रखे 35 हजार रुपये नकद, डेढ़ तोला सोना और जमीन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले लिए। घटना के बाद पीड़ित सुखविंदर सिंह ने इंदार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Next Post

राजा खान के आतंक से निजात दिलाने बजरंग दल पहुंचा थाने पर

Mon Dec 29 , 2025
शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी में निवास करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पड़ोसी राजा खान पर पिछले काफी समय से पीछा करने, गंदे इशारे करने और नहाते समय छत से झांकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद जब पीड़िता के […]

You May Like