राजा खान के आतंक से निजात दिलाने बजरंग दल पहुंचा थाने पर

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी में निवास करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पड़ोसी राजा खान पर पिछले काफी समय से पीछा करने, गंदे इशारे करने और नहाते समय छत से झांकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद जब पीड़िता के परिजनों ने शिकायत की, तो आरोपी ने नाबालिग के भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली।

नाबालिग के परिजन फिजिकल थाने पर पड़ोसी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई, जिसके बाद पड़ोसी ने फिर से नाबालिग के भाई को धमकी दी कि अगर तूने कहीं भी शिकायत की या फिर मेरी कोई भी बात नहीं मानी तो में तेरे भाई तो जान से मार दूंगा। इस मामले की सूचना नाबालिग के परिजनों ने बजरंग दल को दी।इस सूचना पर आज बजरंग दल के कार्यकर्ता फिजिकल थाने पहुंचे और राजा खान पर मामला दर्ज करने की बात कही।

इस मामले में लेकर बजरंग दल के सयोजक सुनील सिंह राठौर ने बताया कि बीते शाम संजय कॉलोनी शिवपुरी की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग बहन और उसके परिजनों ने बताया कि संजय कॉलोनी में रहने वाला राजा खान मेरे रास्ते गाड़ी लगा देता हैं तथा मुझको बात करने की कहता हैं। बीते शाम करीब 5 बजे में पास की दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी तभी राजा खान ने मुझे चोकलेट पहुंचाई, तथा छत पर आकर गंदे इशारे कर रहा था तब मैंने यह बात अपने घरवालों को बताई, जिस पर मेरे परिजन कल रात ही फिजिकल थाने पर गये और राजा खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए गिरफ्तारी की मांग की,लेकिन पुलिस ने उसे थाने बुलाकर कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। बजरंग दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Next Post

14 साल की नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Mon Dec 29 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना सीमा में निवास करने वाली एक 14 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने शिवपुरी एसपी को शिकायती आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में सिरसौद थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने उसकी […]

You May Like

Play sound