भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम के दौरान सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि नाट्य के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों और सांस्कृतिक गौरव को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के कलाकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
