स्टॉकहोम,07 अक्टूबर (वार्ता) भौतिक विज्ञान के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल देवरे और जॉन एम मार्टिनिस को दिये जाने की घोषणा की गयी है।
ये तीनों वैज्ञानिक अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में मंगलवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि तीनों वैज्ञानिकों को “फॉर द डिस्कवरी ऑफ़ मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मेकैनिकल टनलिंग एंड एनर्जी क्वांटाइजेशन इन एन इलेक्ट्रिक सर्किट” के लिए इस साल का पुरस्कार दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जॉन क्लार्क ने 1968 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी और
मिशेल एच देवरे 1982 में पेरिस विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद अमेरिका के येल विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
जॉन एम. मार्टिनिस ने 1987 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी।
Next Post
कफ सिरप कांड: डॉक्टर की गिरफ्तारी का विरोध, आईएमए ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Tue Oct 7 , 2025
बैतूल।कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में परासिया से गिरफ्तार किए गए डॉ. प्रवीण सोनी के समर्थन में अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) खुलकर सामने आया है। सोमवार को आईएमए के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपते हुए डॉक्टर की गिरफ्तारी को गलत बताया और मामले में […]

You May Like
-
7 months ago
पुतिन चार दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे
-
9 months ago
स्मैक के नशे में युवक ने फांसी लगा ली
-
9 months ago
संघ के वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद का निधन
