भिंड: एनएच-719 हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रोला में जा घुसी। बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ सफर कर रही मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक सिटी बृजेंद्र सेंगर मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
