
भोपाल। नगर निगम व जिला प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई की. जिसकी शुरुआत नीलबड़ में डीपीएस स्कूल क्षेत्र में की गई. यहां पर निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स में प्रथम तल पर अवैध रूप से चार दीवारों का निर्माण किया गया था. जिनको बुलडोजर के द्वारा तोड़ा गया. वहीं दूसरी कार्रवाई कोलार दशहरा मैदान के सामने की गई. जहां पर लोहे की चादरों से अवैध दीवार बनाई गई थी जिसे जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया. वहीं से टूटे हुए चादर, पाईप सहित चार ट्रक सामान जब्त किया.
