ग्वालियर: डबरा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुरू की गई ई रिक्शा को दो हिस्सों में चलाने वाली व्यवस्था इन दिनों फैल स्थिति में पड़ी है। कारण है इस व्यवस्था को शुरू करने के बाद ई रिक्शा चालको को नीली पीली पट्टी देकर पैसे तो वसूले गए पर इस व्यवस्था की अधिकारियों ने मॉनिटरिंग तक नहीं की जिसके चलते अब नीली ओर पीली पट्टी वाले ई रिक्शा धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे है।
प्रशासन ने इस व्यवस्था को शुरू जब किया था तब खुद इसकी जिम्मेदारी ली थी साथ ही नगर पालिका और पुलिस को भी सहभागी बनाया था लेकिन सभी अधिकारियों ने इस पर उदासीनता दिखाई जिसके चलते डबरा वही बिगड़ी हुई ट्रेफिक व्यवस्था को झेल रहा है।
