ग्वालियर: किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर आज किसान संघ सड़क पर उतरेगा। आरएसएस का आनुषंगिक संगठन भारतीय किसान संघ आज पूरे अंचल में प्रदर्शन करेगा। कलेक्टर को ज्ञापन सौपे जाएंगे।
किसान बिजली, खाद, बीमा, मुआवजा, भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ विरोध जताएंगे। किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
