न्याय पथ अभियान के तहत 258 लंबित मर्ग प्रकरणों का किया निराकरण

छतरपुर: पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में “न्याय पथ अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लंबित मर्ग, गंभीर आपराधिक प्रकरणों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों का शीघ्र निराकरण करना है।इसी क्रम में जिले में 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 258 लंबित मर्ग प्रकरणों का निराकरण किया गया।
अनुभागवार निराकरण इस प्रकार रहा
छतरपुर : 62
नौगांव : 39
बड़ा मलहरा : 43
बिजावर : 26
लवकुशनगर : 29
खजुराहो : 59
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियानों से न्याय की प्रक्रिया में तेजी आएगी और पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत मिलेगी।

Next Post

ग्राम गर्रापुरवा में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण

Wed Sep 10 , 2025
छतरपुर: ग्राम पंचायत कुर्राहा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गर्रापुरवा के ग्रामीण लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उर्मिल बांध के कारण गाँव में लगातार पानी भरे रहने से लोगों की दैनिक ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रहने से बच्चों […]

You May Like