
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार शाम इंदौर पहुंचे. एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की. यहां संक्षिप्त चर्चा के बाद वे परशुराम जयंती पर बड़ा गणपति से शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे.
बड़ा गणपति पर आयोजित मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कवि सत्यनारायण सत्तन का स्वयं स्वागत किया और उनका आशीर्वाद भी लिया. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया.
