मोहन यादव ने दिवंगत देवेंद्र दुबे के परिजनों से की मुलाकात

भोपाल, 27 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहां दिवंगत प्रेस फोटोग्राफर देवेन्द्र दुबे के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्री दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पुत्र-पुत्री सहित सभी परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने श्री देवेंद्र दुबे की पत्नी श्रीमती सरिता दुबे को जनसम्पर्क विभाग की मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण योजना के तहत राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति आशय पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, समाजसेवी राहुल कोठारी और जनसंपर्क संचालक अंशुल गुप्ता भी मौजूद रहे।

भोपाल के प्रतिष्ठित प्रेस फोटोग्राफर देवेंद्र दुबे का कुछ दिनों पहले यहां निधन हो गया। वे हृदय संबंधी बीमारी से पीढ़ित थे। पक्षियों और पर्यावरण पर केंद्रित उनके छायाचित्र हमेशा सभी को आकर्षित करते रहे हैं।

 

Next Post

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सेनाओं में तालमेल जरुरी : सेना प्रमुख

Thu Mar 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेना में बदलाव के पांच स्तंभों पर जोर दिया है जिसमें प्रौद्योगिकी अवशोषण, संरचनात्मक परिवर्तन, मानव संसाधन विकास और तीनों सेवाओं के बीच सामंजस्य बढ़ाना शामिल है। सेना प्रमुख ने गुरुवार को कॉलेज […]

You May Like