जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोलछा अपार्टमेेंट में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने रविवार शाम को अचानक छापेमारी कर दी। इस दौरान युवक एवं युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। जब पुलिस ने सर्चिंग की तो संचालिका समेत पांच महिलाएं और पुरूष मिला। इसके साथ ही आपत्तिजनक चीजें भी जब्त की गई। सभी को पुलिस थाने लेकर आ गई। जिनसे पूछताछ शुरू की गई इसी दौरान युवक पुलिस को चमका देकर थाने से भाग निकला।
थर्ड फ्लोर में चल रहा था देह व्यापार
जानकारी के मुताबिक गोलछा अपार्टमेेंट के थर्ड फ्लोर में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने रविवार शाम पांच बजे छापा मारा तो देखा कि दो अलग- अलग रूम के साथ एक हाल था। एक महिला और एक पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले। जबकि एक रूम में पांच महिलाएं अकेली थी। हाल में संचालिका बैठीं हुई थी।
वाट्सएप में डील, ऑनलाइन पेमेंट
बताया जाता है कि थर्ड फ्लोर में ग्राहकों को महिलाएं पसंद कराई थी। जिसके बाद सौदा होता था और पैसे लेने के बाद उन्हें साथ में रूम भेज दिया था। इसेक साथ ही वाट्सएप में भी डीलिंग होती था और ऑनलाइन फोटो दिखाने के साथ ही पेमेंट भी अधिकांश ऑनलाइन ही ली जाती थी।
महिलाओं से पूछताछ, युवक की खोजबीन
सिविल लाइन पुलिस ने रेड कार्रवाई महिला थाने और यादव कॉलोनी पुलिस चौकी के बल के साथ की गई। गोलछा अपार्टमेेंट में देह व्यापार पकडऩे के बाद संचालिका समेत पांच महिलाओं और एक युवक को पकड़ा गया। सभी को थाने ले जाया गया जहां से युवक भाग गया, जिसकी देर रात तक खोजबीन की जाती रही वहीं युवतियों के बंद कमरे में बयान दर्ज किए जा रहे थे।