देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या, मां भी घायल

इंदौर:एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में क्रिकेट मैच के बाद उपजे विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की मां बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी चोट लगी. पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके की है, जहां 27 वर्षीय महेश बामनिया को सूरज, आशुतोष उर्फ आशू और राम नामक युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी.

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि क्रिकेट मैच के बाद महेश चार नंबर गली में गया था, जहां रात करीब 11 बजे उसकी सूरज से किसी पूरानी बात पर विवाद हो गया था. जिसके चलते सूरज ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया, जो उसकी छाती में गहरा घुस गया। अधिक खून बह जाने से महेश की अस्पताल में इलाज के दारन दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि मामले महेश की मां मरूबाई विवाद के दौरान उसे बचाने आईं, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला करते कर दिया था जिससे वह भी घायल हो गई थी. मामले मे पुलिस ने देर रात को ही कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

अटेर में गोलियां चलीं, घायल हुई युवती

Mon Mar 10 , 2025
भिंड: अटेर थाना क्षेत्र के मेवाराम का पूरा गांव में हुई फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी एक युवती को गोली लग गई। घायल युवती को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मेवाराम का पुरा में बंटी पुत्र मुन्ना कुशवाह […]

You May Like