जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत एमपीईबी पावर हाउस के सामने लुटेरे ने फाइनेंस कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक रुचिंन गुप्ता 41 वर्षीय निवासी गंगासागर, आमनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदित्य बिडला कैपिटल फाईनेन्स कम्पनी में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर प्राईवेट जॉब कर रहा है।
बीती देर रात मदनमहल स्टेशन प्लेट फार्म क्रमांक. 01 तरफ से उतरकर पैदल अपने घर जा रहा था, जैसे ही कालीमठ रोड़ पार करके जैन मंदिर के आगे एम.पी.ई.बी. पावर हाउस के सामने पहुँचा तो उसी समय सिस्टर का फोन आया तो मोबाईल पर बात कर रहा था, उसी समय पीछे से बिना नम्बर की मोटर सायकिल में एक अज्ञात लडक़ा आया और हाथ से मोबाईल झपटमारी किया और अपनें मुँह में दबाकर गाड़ी को तेज चलाते हुए गंगासागर तालाब की ओर भाग गया। आरोपी की उम्र करीब 20-22 साल की होगी
