कार में सवार प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत

सीहोर। भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित एक ढाबे पर उस वक्त सनसनी का माहौल निर्मित हो गया जब ढाबे के पास एक कार में युवक और युवती बेसुध अवस्था में मिले. राहगीरों की सूचना पर डायल 100 और एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची. दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि युवक ने भोपाल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे स्थित एक ढाबे पर खड़ी कार में एक युवक- युवती बेसुध हालत में पड़े हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि उपचार के दौरान युवक ने भी भोपाल के अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

थाना कोतवाली पुलिस ने जब कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अमलाहा टोल प्लाजा पर जानकारी जुटाई तो फास्टटेग से रजिस्टर्ड नबंर मिला. उस नंबर पर मैसेज किया गया तो पता चला कि कार में 17 वर्षीय काजल पिता सत्यनारायण ग्राम खोकरिया खंडवा एवं 23 वर्षीय विजय आ. नवलसिंह निवासी छनेरा थे. कार मृतक विजय के दोस्त की बताई जाती है. सूचना मिलने के बाद मृतिका के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि मृतिका के परिजनों ने हरसूद के आशापुर पुलिस चौकी पर नाबालिग को बहला- फुसलाकर अगवा किए जाने का प्रकरण दर्ज कराया था. इससे संभावना बन रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों युवक- युवती अपने घर से भाग तो आए, लेकिन परिवार वालों के भय के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया.

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतिका काजल के परिजनों ने हरसूद के आशापुर पुलिस चौकी में दो दिन पहले काजल को अगवा करने का प्रकरण दर्ज कराया था. परिजनों से पूछताछ के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी. उक्त मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.

रविन्द्र यादव

थाना कोतवाली प्रभारी

Next Post

भेरूंदा से नर्मदापुरम जा रही बस पर पथराव,एक युवक घायल

Sun Jul 27 , 2025
बुधनी. ग्राम ऊंचाखेड़ा के पास भैरूंदा से नर्मदापुरम की ओर आ रही बस पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार भैरूंदा से नर्मदापुरम की ओर आ रही बस जैसे ही ऊंचाखेड़ा के पास पहुंची तो […]

You May Like