पांढुरना। ग्राम तिगांव के पास रात्रि पुलिस द्वारा एक जुआ फड़ पर दी गई दबिश में आठ जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव के एक जुआ फड की घेराबंदी कर यहां जुआ खेल रखे आठ जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया,जिसमें शुभम पिता नामदेव वानोड़े,अकील पिता हकीम खान,अजय पिता हरिदास इरपाचे,निखिल पिता वसंतराव,मोहम्मद आरिफ पिता अली अहमद सैयद,सैयद वसीम तिपा सैयद शब्बीर,शुभम पिता रमेश हेडाऊ,वेंकटेशन पिता शामिग्राम को गिरफ्तार कर इनके पास से 4190 रूपए नगद तथा 52 ताश के पत्ते जप्त कर इन सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । पुलिस द्वारा यह कार्यवाहीं एसडीओपी ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अजय मरकाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा,आरक्षण पुष्पेंद्र सिंह, अशोक हरसुले,शिव जाट,शिव अवतार,संतोष पंद्राम,मूलचंद सुरेंद्र परानी द्वारा कि गई। पुलिस की इस कार्यवाहीं के चलते अन्य जुआ फंड के संचालकों तथा जुआरियों में हडकंप व्याप्त है ।
