​सारनी में एडिप एवं वयोश्री योजना में 65 से अधिक दिव्यांगों और बुजुर्गों का चिन्हांकन

सारनी। भारत सरकार की एडिप एवं वयोश्री योजना के तहत नगर पालिका परिषद सारनी के सहयोग से शुक्रवार को मंगल भवन सारनी में दिव्यांगों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक दिव्यांगों और 15 से ज्यादा बुजुर्गों का पंजीयन किया गया।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला बैतूल, नगर पालिका परिषद सारनी के संयुक्त तत्वावधान में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार की एडिप एवं वयोश्री योजना के तहत शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों की जांच के बाद उनका आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हांकन किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका उपाध्ययक्ष जगदीश पवार, योजना शाखा के सभापति भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, प्रवीण सोनी, जफर अंसारी, अजाबराव धोटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, सामाजिक न्याय विभाग बैतूल से रोशनी वर्मा, सारनी की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सोनम बैस उपस्थित थे। शिविर सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक चला। इसमें 50 से ज्यादा दिव्यांगजनों एवं 15 से अधिक वरिष्ठजनों ने अपनी जांच कराई। बैतूल और जबलपुर से आई टीम द्वारा उन्हें आवश्यक उपकरण आगामी मंगलवार को बैतूल बुलाकर जांच के बाद प्रदान किए जाएंगे। कुछ दिव्यांगजनों को क्रत्रिम हाथ एवं पैर एवं जूते माप लेकर यथा स्थान ही प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रोस्टेटिक ऑर्थीटिक टेक्निशियन जगन्नाथ चंदेलकर, टेक्निशियन राहुल मेश्राम, जबलपुर से नरेंद्र रायकवाड़, रतलाम से क्रत्रिम अंग उपकरण हेतु रतलाम से आई टेक्निशियन प्रिया शर्मा के अलावा नगर पालिका से रामराज यादव, रामकिशोर भलावी, मुरारी यादव, पप्पी अश्वारे, मोहनिश पूर्वे, दीपक बिहारे, रोशन बामने समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Next Post

कैसी त्रिपक्षीय बैठक? मजदूर ही गायब, ठेकेदार और अधिकारी रहे मौजूद

Sun May 24 , 2026
सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में ठेका मजदूरों के शोषण को लेकर आयोजित त्रिपक्षीय बैठक अब विवादों के घेरे में आ गई है। मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मजदूरों और श्रमिक संघों को ही आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि पेटी कॉन्टैक्टर, ठेकेदार संघ और प्रबंधन से […]

You May Like