उत्तराखंड के मुनिकीरेती में दोस्त ने की दोस्त हत्या

टिहरी गढ़वाल 26 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के मुनिकीरेती में कल देर रात एक व्यक्ति ने चाकू मारकर अपने दोस्त की हत्या दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजय निवासी शीशम झाड़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान के पास दोनों में हुई कहासुनी के बाद युवक ने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

घटना के बाद अजय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Next Post

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सेशेल्स की दो दिन की यात्रा पर रवाना

Sun Oct 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को सेशेल्स की दो दिन की यात्रा पर नई दिल्ली से रवाना हुए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन की सेशेल्स की यह यात्रा वहां की सरकार के निमंत्रण पर हो रही है। उपराष्ट्रपति इस यात्रा में सेशेल्स के […]

You May Like