पंचांग 15 मई 2026:-
रा.मि. 25 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी भृगुवासरे प्रात: 5/52 तदुपरि चर्तुदशी तिथौ रात 3/51, अश्विनी नक्षत्रे शाम 6/44, आयुष्मान योगे दिन 12/49, वणिज करणे सू.उ. 5/23, सू.अ. 6/37, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 15 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में अनिश्चय की राजनीति का सामना करना होगा, व्यापार में विशेष परिश्रम करना होगा, स्वास्थ्य गडग़ड़ रहेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष प्रयत्न करने से कार्यबनेगा, वर्ष के मध्य में यात्रा होगी, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में अधिकारियों से मेलजोल रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को विशेष चिकित्सा के क्षेत्र मेंसफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनेतिक अस्थिरता का सामना करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्थितियों से संयम सतर्कता रखना हितकर रहेगा.
——————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 15 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा, जन्म स्थान सू दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे, विशेष विद्या का ज्ञाता होगा.
——————————————————–
मेष- अनुभवी लोगों की सलाह से दुविधा दूर होगी, खानपान पर ध्यान रखें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी, कार्य की अधिकता रहेगी.
वृषभ- अनहोनी का भय रहेगा, सामाजिक कार्य में आपकी उपस्थिति प्रसन्नता देगी, संतान के कारण भावनात्मक पीड़ा हो सकती है, खानपान पर संयम रखें.
मिथुन- कार्यस्थल पर सुधार के लिये दिन-रात एक कर देंगे, दाम्पत्य सुख मिलेगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, मित्रों का समागम होगा.
कर्क- जरूरी कार्य के लिये किसी का सहयोग लेना पड़ेगा, मित्र के रूखे व्यवहार से खिन्नताहोगी, शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा, लाभ में कमी आयेगी.
सिंह- कार्य की गति धीमी होने से परेशानी होगी, लेनदेन की चिन्ता रहेगी, आकस्मिक खर्च होने का योग है, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.
कन्या- स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पायेंगे, समय पर सोचे हुये कामकाज बनने का योग है, मान सम्मान की प्राप्ति होगी, विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम होगा.
तुला- लाभकारी योजना बनेगी, भावनात्मक संबंधों में मधुरता आयेगी, विशेष श्रम एवं प्रयास करने का योग है, मन: स्थिति संतोषप्रद रहेगी.
वृश्चिक- मेहमानों की आवाजाही से घर में उल्लास का माहौल रहेगा, नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, शीघ्र कार्य शुभारंभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.
धनु- समय पर कार्य न होने से परेशानी होगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग मिलेगा, सुविधाओं की वृद्धि होगी.
मकर- विरोधी की चालों से सावधान रहें, राजकीय मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं, धार्मिक सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी, नियमितता से कार्य करें.
कुम्भ- आय के नये स्त्रोत बनेंगे, शारीरिक शिथिलता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें.
मीन- सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में परिवर्तन कर लेंगे, अधिकारी सहमत होंगे, व्यवसायिक कार्यो की अधिकता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा.
——————————————————–
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी/चर्तुदशी को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, के भाव में तेजी होगी, गेहॅू, जौ, चना, गुड़, खांड़ मॅूग, मोठ, अरहर के भाव मेंतेजी होगी, भाग्यांक 2623 है.
——————————————————–
