बकस्वाहा में 200 शिक्षकों का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी किया सम्मानित

छतरपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल बकस्वाहा द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, सांदीपनि विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, बालक हाई स्कूल, शासकीय नवीन महाविद्यालय और जनपद सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 200 शिक्षकों का सम्मान किया गया। जनपद सभा कक्ष में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी रहे। उनके साथ भाजपा मंडल प्रभारी महेश राय, जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, नगर परिषद अध्यक्ष किरण ब्रज गोपाल सोनी, मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, जिला पंचायत सदस्य डॉ. करण सिंह लोधी और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गंधर्व सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों ने शिक्षकों के समर्पण, सेवाभाव और समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम ने घरवालों को दी चेतावनी, आम्रपाली दुबे का ग्लैमरस अंदाज देख सलमान खान भी हुए इंप्रेस

Mon Sep 7 , 2026
मुंबई, Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में मैरी कॉम, लव गिल, आम्रपाली दुबे और ईशा रिखी की एंट्री हुई। लव गिल ने पब्लिक वोटिंग में रिया अहीर को पछाड़ दिया। वहीं मैरी कॉम ने घरवालों को चेतावनी दी। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर […]

You May Like