वो खिलाड़ी जिसने बदल दी भारतीय महिला टीम की दिशा

मिताली राज आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। भारतीय महिला क्रिकेट की आधारशिला मिताली राज ने 23 साल के करियर में रिकॉर्ड बनाए और टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

भारतीय महिला क्रिकेट की स्तंभ और महिला क्रिकेट को नया अयाम तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज आज 3 दिसंबर 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने टीम को दो बार वर्ल्ड कप में पहुंचाकर महिलाओं का हौसला बुलंद रखा था। हाल में भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के खिताब अपने नाम किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट की आधारशिला कहे जाने वाली मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ, हालांकि उनका मूल निवास हैदराबाद है। बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाली मिताली ने महज 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। 29 जून 1999 को आयरलैंड के विरुद्ध खेले गए अपने पहले ही वनडे मैच में उन्होंने नाबाद 114 रन की शतकीय पारी खेलकर दुनिया को बता दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई दिशा मिलने वाली है। उस पहली ही पारी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Next Post

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, स्विट्जरलैंड को 5-0 से रौंदा

Wed Dec 3 , 2025
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी वर्ल्ड कप के लीग राउंड में भारतीय टीम अजेय रही है और अब तक तीनों मुकाबले जीती है। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की प्रदर्शन शानदार रहा […]

You May Like