चाचा-भतीजी की सड़क हादसे में मौत

परिवार के तीन सदस्य घायल,अस्थी विर्सजन करके लौट रहे थे घर

छिंदवाड़ा। परासिया थाना क्षेत्र का रहने वाले नामदेव परिवार अपनी मां की तेरहवी भी कर पाए। वही इस परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रयागराज से अस्थि विजर्सन करके लौटत समय शुक्रवार की रात 11 बजे करीब सड़क हादसे का शिकार हो गया। उनकी कारण को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। वही परिवार के अन्य तीन सदस्य घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार ललित पिता चुन्नीलाल नामदेव उम्र 58 साल परासिया में राममंदिर के पास रहते है। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। उन्हीं की अस्थि विसर्जन करने अपने परिवार के साथ प्रयागराज गए हुए थे। अस्थि विसर्जन करने लौट रहे थे। इस दौरान चौरई के झिलमिली के पास रात 11 बजे करीब एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चाचा ललित नामदेव और भतीजी लता पति अमित नामदेव उम्र 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वही अमित नामदेव, राजकमल नामदेव और सावित्री नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस शनिवार को दोनों शवों की पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साथ निकली दो-दो अर्थी ००००००००००

परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। इसके बाद उनके परिवार पर एक साथ दो सदस्यों की मौत का पहाड़ टूट गया। एक साथ दो की मौत ने परिवार ही नही अपितु पूरे क्षेत्र की आंखे नम कर दी। एक साथ दो अर्थी देख क्षेत्र के लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। अर्थियों को देख हर किसी की आंखें नम थी। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझौकर रख दिया।

Next Post

चीन में श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ने के मद्देनजर भारतीय निगरानी समूह की बैठक

Sat Jan 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चीन में श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ने के मद्देनजर शनिवार को निगरानी समूह की बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार बैठक में बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से चीन की स्थिति की नवीनतम जानकारी […]

You May Like