परिवार को धमकाया, तलवार मारी, वैन में की तोडफ़ोड़

जबलपुर:गढ़ा थाना अंतर्गत रतनगर में बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए एक परिवार को धमकाते हुए पांच हजार रूपए की रंगदारी मांगते हुए हाथ घूसों से मारपीट कर तलवार से हमला कर दिया। इसके अलावा वैन में तोडफ़ोड कर दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमती रेखा सेन 38 वर्ष निवासी इन्द्राबस्ती रतननगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूजल सोनकर, अमन चक्रवर्ती, लीजेन्ड, तासू यादव, रोहित बाबा, लल्ली, भूरा हाथ में तलवार लिये बाउन्ड्री का दरवाजा खोलकर अन्दर आ गये।

सूजल सोनकर उससे बोला कि कार्तिक कहां है उसको बाहर निकालो, वैन चलाकर बहुत पैसा कमा रहा है, कहते हुये 5 हजार रुपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो सूजल सोनकर बाये हाथ में तलवार पकडकर दाहिने हाथ से पकडकर खीचा एवं पीठ में मुक्का मारा, तो वहीं बैठ गयी तो अमन चक्रवर्ती ने उसे पीछे से लात मारा, जिससे वह गिर गयी फिर पीठ में मारा।

वह चिल्लाई तो पति नरेश सेन, बेटा कार्तिक एवं जेठ महेश सेन, दीपक सेन, प्रवीण सेन निकले तो अमन चक्रवर्ती उल्टी तलवार से जेठ महेश सेन की गदेली मे चोट पहुॅचा दी। मोहल्ले के लोग आते देख सभी बाहर निकले और बाहर खडी उनकी ईको वैन क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2405 मे सभी ने तलवार मारकर क्षति ग्रस्त कर नुकसान कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

Next Post

तापमान गिरा मौसम में ठंडक का एहसास

Wed Jul 23 , 2025
इंदौर: बुधवार को दिनभर रुक रुक कर बारिश का दौर चला, लेकिन ज्यादा पानी नहीं गिरा. दिन भर में आधा इंच बारिश भी नहीं हुई. इसके बावजूद तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा.कल से लेकर आज शाम तक इंदौर में सवा […]

You May Like