तापमान गिरा मौसम में ठंडक का एहसास

इंदौर: बुधवार को दिनभर रुक रुक कर बारिश का दौर चला, लेकिन ज्यादा पानी नहीं गिरा. दिन भर में आधा इंच बारिश भी नहीं हुई. इसके बावजूद तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा.कल से लेकर आज शाम तक इंदौर में सवा इंच बारिश हुई है. आज दिनभर सावन के सेहरे आते रहे और रुक रुक का पीना गिरा, लेकिन तेज बारिश नही हुई.

आज दिनभर मौसम में ठंडक महसूस हिंद के साथ तापमान 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. तापमान गिरने और हवा चलने से मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा. कल दोपहर 3 से 4.30 तक डेढ़ घंटे अच्छी बारिश ही थी, लेकिन गर्मी और उमस बरकरार थी. आज मौसम ने पलटी मारी, पानी तो कम गिरा लेकिन उमस और गर्मी से राहत जरूर मिल गई. आज तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया और हवा में नमी बनी हुई है. रात को बारिश होने के संभावना जताई गई है.

Next Post

उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर करो कार्यवाही

Wed Jul 23 , 2025
इंदौर: खरीफ 2025 के लिए किसानों को सुविधापूर्वक, व्यवस्थित ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। यूरिया की मांग वाले जिलों में आगामी सात दिवस में प्राप्त होने वाले रैक और उर्वरक वितरण व्यवस्था संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. राज्य स्तर से उर्वरक व्यवस्था की लगातार समीक्षा […]

You May Like