प्राणघातक हमले के फरार आरोपी गिरफ्तार

पटरी के किनारे से बरामद हुई वारदात में प्रयुक्त तलवार
भोपाल:बजरिया इलाके में एक युवक पर तलवार से प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे पटरी के किनारे से वारदात में प्रयुक्त तलवार जब्त की गई है. वारदात के बाद दोनों आरोपी पचमढ़ी भाग गए थे. वापस लौटते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. जानकारी के अनुसार तरुण जैन (26) शंकराचार्य नगर बजरिया में रहता है. बीती बारह जनवरी की शाम को वह अपने दोस्त राहुल सोलंकी के साथ जैन मंदिर स्थित किराना दुकान के पास खड़ा था. इस दौरान अविनाश बैद्ध अपने साथी अमित उर्फ छोटू और पुन्नी के साथ आया. तीनों रोड पर खड़े होने की बात को लेकर तरुण के साथ गाली-गलौज करने लगे.

तरुण ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और अविनाश ने तलवार से सिर पर हमला कर दिया. वह अगला वार करता, इसके पहले पास खड़े दोस्त और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया. इस दौरान दो अन्य लोगों को भी तलवार से चोट आई थी. गंभीर रूप से घायल तरुण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.

पचमढ़ी भाग गए थे आरोपी घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ छोटू परिहार निवासी शंकराचार्य नगर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे. गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी अविनाश बौद्ध और उसके साथी प्रांजल बरार उर्फ पुन्नी को दबोच लिया. पूछताछ में पता चला कि दोनों वारदात के बाद पचमढ़ी भाग गए थे. आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में उपयोग की गई तलवार शंकराचार्य नगर स्थित रेलवे पटरी के पास से बरामद कर ली गई. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है

Next Post

एनएचएम ज्वाइन डायरेक्टर ने जिला अस्पताल समेत क्षेत्र का भ्र्रमण कर लिया जायजा

Fri Jan 17 , 2025
उमंग स्वास्थ्य क्लिनिक का भी किया निरीक्षण सिंगरौली : पिछले माह दिसम्बर से आगामी 24 मार्च तक चलने वाले सौ दिवसीय पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रगति का दो दिवसीय दौरे पर एनएचएम के संयुक्त संचालक ने जिला अस्पातल समेत फील्ड में पहुंच जायजा लिया।एनएचएम के संयुक्त संचालक डॉ. […]

You May Like