एनएचएम ज्वाइन डायरेक्टर ने जिला अस्पताल समेत क्षेत्र का भ्र्रमण कर लिया जायजा

उमंग स्वास्थ्य क्लिनिक का भी किया निरीक्षण

सिंगरौली : पिछले माह दिसम्बर से आगामी 24 मार्च तक चलने वाले सौ दिवसीय पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रगति का दो दिवसीय दौरे पर एनएचएम के संयुक्त संचालक ने जिला अस्पातल समेत फील्ड में पहुंच जायजा लिया।एनएचएम के संयुक्त संचालक डॉ. शरद तिवारी जिले का दो दिवसीय भ्रमण किया। जहां डॉ. शरद तिवारी संयुक्त संचालक एनएचएम द्वारा जिले का दो दिवसीय भ्रमण कर टीबी मुक्त भारत अभियान की फील्ड स्तर पर समीक्षा किया।

वही बैढ़न ब्लॉक के नौगई, सिद्धिकला, कोयलखूंथ तथा दुधमनिया, बूढ़ाडोल तथा सीएचसी चितरंगी का भ्रमण तथा आज जिला अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक, एक्सरे और फिजिओथेरेपी विभाग और उमंग स्वास्थ्य क्लिनिक का निरीक्षण किया कर सीएमएचओ के साथ जिला अधिकारियों की बैठक भी लिया। इस दौरान डॉ. यूके सिंह, डॉ. पंकज सिंह, सुधांशु मिश्र डीपीएम, आशीष पाण्डेय मौजूद रहे।

Next Post

शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी...8 वीं तक के स्कूलों की छूट्टी

Fri Jan 17 , 2025
रतलाम: शीत लहर से जिले को ठिठुरा पर मजबूर कर दिया हैं। गुरुवार को दिनभर ठंडी हवाएं चली। कोहरा और बादलों के चलते धूप भी नहीं निकली। प्रशासन से बढ़ती ठंड के मद्देनजर दो दिन का अवकाश घोषित किया हैं।गुरुवार को शहर में कोहरे बादलों के कारण दिनभर धूप नहीं […]

You May Like

मनोरंजन