
पांढुरना। नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हिवरा सेनाडवार के पास ट्रक एवं कार में हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,इस दुर्घटना के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम हिवरासेनाडवार के पास मुख्य नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की शाम को चौरागढ़ स्थित महादेव के दर्शन करने के बाद इस मुख्य मार्ग से अपनी चौपहिया कार क्रमांक एम एच 31 सीपी 9725 से तीन दोस्त नागपुर वापस लौट रहे थे,इसी दौरान ग्राम हिवरा सेनाडवार के पास रायपुर से अहमदाबाद लोहे की सरिया भरकर जा रहे ट्रक कं्रमाक जीजे 03 बीएय 7035 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त कार तो सडक़ से घसिटते हुए लगभग 50 मिटर दूर खेत में जाकर पलट गई वहीं कार के परखच्चें उड़ गए,वहीं यह उक्त ट्रक भी अनियंत्रित होकर बीच सडक़ में ही पलट गया,जिससे सडक़ के दोनों और वाहनों की लंबी चौडी कतार लग गई।
वहीं इस दुर्घटना में नागपुर निवासी राजु नायडू की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं अन्य दो साथी अमित देवकुमार गौर,राजु तिजारे भी गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं ट्रक चालक युनूस इस्माइल जामनगर गुजराज निवासी भी घायल हो गया,इन सभी को नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है ।
