ग्वालियर: दिनांक 03 अक्टूबर।नगर निगम ग्वालियर द्वारा अवैध रूप से विज्ञापन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत आज विज्ञापन शाखा द्वारा स्वराज ट्रैक्टर द्वारा निगम की बिना अनुमति के अवैध रूप से वाहन पर होर्डिंग, बैनर एवं फ्लेक्स लगाकर विज्ञापन किये जाने पर 45 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया तथा जुर्माना जमा भी कराया गया।
नोडल अधिकारी होर्डिंग शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशन में राजस्व वसूली के लिये निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत नगर निगम ग्वालियर की विज्ञापन शाखा द्वारा वाहन क्रमांक UP 79 AT 8196 पर बिना निगम अनुमति के विज्ञापन कार्य जा रहा था। मध्य प्रदेश आउटडोर मीडिया नियम 2017 के प्रावधान अनुसार संबंधित पर 45000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित कर जमा कराया गया।
Next Post
नीलेश एवं जय कुमार जनपद सदस्य निर्वाचित
Sun Oct 4 , 2026
सीधी। पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मतदान के पश्चात हुई मतगणना में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के वार्ड क्रमांक 1 से नीलेश कुमार तिवारी एवं वार्ड क्रमांक 19 से जय कुमार सिंह लाला भैया निर्वाचित घोषित किये गये।वार्ड क्रमांक 1 से जनपद सदस्य के पद के लिये 2 प्रत्याशी चुनाव […]

You May Like
-
8 months ago
स्टेट हाईवे पर भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत
-
2 years ago
सड़क किनारे लगी डीपी में घुसी तेज रफ्तार बाइक
-
7 months ago
वैश्विक चिंता में लुढ़का शेयर बाजार
-
5 months ago
आयरन ओर लोडिंग में 80 प्रतिशत की हुई वृद्धि