
रतलाम। पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक अब्दुल पठान की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को तकरीबन 8:15 बजे अरिहंत परिसर में परिवार के साथ रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक के अब्दुल पठान चलते कलर में पानी भर रहे थे तभी अचानक जोर का करंट लगा और वह अचेत होकर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। 46 वर्षीय श्री पठान का पोस्टमार्टम बुधवार को मेडिकल कॉलेज में किया ।
