इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया मोदी को

इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया मोदी को

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए श्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में श्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। श्री मोदी ने कहा, “आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है… इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने श्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

.....

Next Post

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया 'प्रगति' प्रोजेक्ट, 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प

Tue Jul 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ‘प्रगति’ नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देशभर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका […]

You May Like