पति की मौत के चंद घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

सतना: जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करने वाले ओम और मनीषा सोनेजा की कहानी का अंत एक ही दिन हो गया। शनिवार दोपहर पति की मौत ने पत्नी को ऐसा सदमा दिया कि कुछ ही घंटों बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बांधवगढ़ कॉलोनी में हुई इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र की बांधवगढ़ कॉलोनी निवासी ओम सोनेजा (55) की शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हार्ट अटैक जैसी स्थिति में मौत हो गई।

परिवार के लिए यह खबर किसी बड़े आघात से कम नहीं थी। पति की अचानक मौत की सूचना जब उनकी पत्नी मनीषा सोनेजा (52) को मिली, तो वह गहरे सदमे में आ गईं। बताया जा रहा है कि खबर सुनने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों के लिए यह समय बेहद कठिन था। अभी वे ओम सोनेजा के जाने के दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार शाम करीब 7 बजे मनीषा सोनेजा की भी मौत हो गई। एक ही दिन में परिवार ने अपने दो अपनों को खो दिया। इस दुखद घटना से घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना से सभी भावुक

ओम और मनीषा की एक ही दिन हुई मौत की खबर से बांधवगढ़ कॉलोनी में शोक की लहर फैल गई। परिजन, रिश्तेदार और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। इस घटना ने एक ओर जहां हर किसी को भावुक कर दिया वहीं दूसरी ओर परिवार में अचानक ही दोहरी रिक्तता छा गई। परिवार के लिए यह ऐसा दुख रहा जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं था। लेकि फिर भी परिजनों ने स्वयं को संभालते हुए कहा भले ही एक ही दिन में दोनों का साथ छूट गया, लेकिन उनकी यादें परिवार के दिलों में हमेशा रहेंगी

Next Post

भोपाल मेले के शुभारंभ की तैयारियां शुरू, टीटी नगर दशहरा मैदान में हुआ भूमि पूजन

Mon Oct 12 , 2026
भोपाल: राजधानी में भोपाल मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को टीटी नगर दशहरा मैदान में मेले के शुभारंभ के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी और मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल सहित अन्य […]

You May Like

Play sound