बिरूल-चन्दोरा-सांडिया प्रधानमंत्री सड़क से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो

मुलताई। बिरूल बाजार,चंदोरा, सांडिया प्रधानमंत्री सड़क पर क्षमता से अधिक भार वाले वाहनो का आवागमन होने से सड़क क्षति ग्रस्त हो चुकी है। उक्त मार्ग पर भारी वाहनो के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सांडिया के सरपंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया उक्त प्रधानमंत्री सड़क 8 टन भारी वजन लेकर चलने के लिए बनाई गई है. जिस पर प्रतिदिन 100 से अधिक भारी वाहन ट्रको का आवागमन होता है,जबकि रोड सकरा है तथा भारी वाहनो के आने से रास्ता अवरूद्ध हो जाता है एवं दुर्घटना की संभावनाए भी बनी रहती है, भारी वाहनो के आवागमन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके है। मार्ग के निकट स्कूल लगे हुए है,स्कूल के बच्चे सड़क पार करते समय या सड़क पर आते समय दुर्घटना की संभावना अत्याधिक बढ़ चुकी है। पूर्व में भी दुर्घटनाए हो चुकी है। भारी वाहनो के लिए पीडब्ल्यूडी अन्तर्गत बिरूल-पिसाटा-करजगांव होते हुए मुलताई के लिए भारी वाहनो के आवागमन हेतू मार्ग स्वीकृत एवं प्रारंभ है। लेकिन वाहन चालको द्वारा उक्त मार्ग से जबरन आवागमन संचालित मार्ग क्षतिग्रस्त कर रहे है।ज्ञापन में बिरूल चन्दोरा सांडिया प्रधानमंत्री सड़क से भारी वाहनों का आवागमन तत्काल बन्द करवाए जाकर निर्धारित मार्ग से उक्त वाहनो का अवागमन कराए जाने की मांग की है।

 

Next Post

ताप्तीवार्ड में खाली भूखंडो में जमे गंदे पानी से बीमारियों की आशंका

Wed Nov 19 , 2025
मुलताई। नगर के में ताप्ती वार्ड में स्थित खाली भूखंडो मे नालियों एवं बारिश का गंदा पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी कराने वार्ड की महिलाओ ने जनसुनवाई में आवेदन सौपा है। ताप्ती वार्ड निवासी गीता दोड़के सहित महिलाओ ने बताया […]

You May Like