पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर तक मिस्र की यात्रा पर

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करना है। इसमें मुख्य रूप से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने, निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों के व्यवसाइयों के जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।मंत्रालय ने कहा है कि भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के स्तर पर लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। ये संबंध अब एक बहुआयामी साझेदारी में बदल गए हैं, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत-मिस्र संबंधों को नई गति मिली है। इसके परिणामस्वरूप, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध अब एक ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसमें आर्थिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता है।

इस यात्रा के दौरान भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति का सातवां सत्र, भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक और ‘भारत-मिस्र व्यापार मंच’ आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मिस्र के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें, प्रमुख व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत और अफ्रीकन एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक, ‘इजिप्शियन जूनियर बिज़नेसमैन एसोसिएशन’ तथा ‘मिस्र-भारत स्टार्टअप फोरम’ के साथ बैठकें शामिल होंगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इन मुलाकातों से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और नवाचार के क्षेत्र में नए सिरे से तेजी आएगी।

.....

Next Post

चंबल ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat Nov 14 , 2026
भिंड। भिंड में चंबल ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 में उनके किराए के मकान में शव मिला है। कमरे से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बैंक मैनेजर अशोक खागा फूप ब्रांच में […]

You May Like