थाने में सुलह की बैठक के बाद खुला मस्जिद का ताला

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत अंसार नगर चोपड़ा स्थित नमाजगाह के नए इमाम को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बीच दो पक्षों में हुए टकराव और तनाव के बाद मस्जिद सील कर दी गई थी। जिसको लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच गोहलपुर थाने में सुलह की बैठक हुई। जिसके बाद सील मस्जिद का ताला खोल दिया गया है।

विदित हो कि अंसार नगर चोपड़ा में स्थित नमाजगाह में हजरत मौलवी रियाज आलम मिस्बाही इमाम थे जो लंबे समय से नमाज अदा कराते आ रहे थे लेकिन उनकी तबियत खराब होने के चलते उन्होंने इमाम के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मस्जिद कमेटी द्वारा नए इमाम की नियुक्ति हुई। जिसको लेकर दो पक्षों में टकराव हुआ। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बीच नए इमाम को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को पहुंचना पड़ा था, जिन्होंने समझाइश दी लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने जिसके बाद एहतियातन मस्जिद के गेटों पर ताला लगवाकर प्रशासनिक सील लगा दिया था।

दिन में बैठक, शाम को खुला ताला

मस्जिद सील होने के बाद नमाजगाह में नमाज नहीं हुई। पांचों वक्तों की अजान भी नहीं हुई। जिसके बाद बैठकों का दौर शुरू हुआ। शनिवार दोपहर तीन बजे दोनों पक्षों की बैठक हुई। तय हुआ कि मस्जिद के मौज्जिन साहब हाफिज रियाज ही नमाज पढ़ाएंगे। शाम सवा चार बजे मस्जिद का ताला खुला।

Next Post

हनुमना पुलिस ने तीन कफ सिरप तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat Dec 20 , 2025
रीवा। रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत हनुमना पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है. मौके पर आरोपियों की कार की तलाश के दौरान चार लाख से ज्यादा कैश और नशीली कफ सिरप जप्त […]

You May Like