यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की सभी दुग्ध पालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भोपाल, 01 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व दुग्ध दिवस पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश गौसेवा के संकल्प के साथ ‘दुग्ध से समृद्धि’ के पथ पर अग्रसर है। अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत गोपालन करने वाले आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9 से बढ़ाकर हम 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे।

डॉ यादव ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने अनुबंध किया है, जिससे प्रदेश के ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि जाएगी। सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। गौशालाओं और गोपालकों को पूरा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में गाय के दूध से निर्मित उत्पाद और औषधियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। मध्यप्रदेश देश की डेयरी केपिटल बनेगा। मुख्यमंत्री ने दुग्ध पालकों को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

Sun Jun 1 , 2025
भोपाल, 01 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस सभी नागरिकों को बच्चों का भविष्य उज्जवल होने, उन्हें स्नेह और सहयोग के साथ समानता के अवसर […]

You May Like