ग्वालियर में चलेंगी 60 मिडी बसें, 10 रूटों पर होगा आना-जाना

ग्वालियर: पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 60 मिडी ई बसें शहर में आ रही है। ये 10 रूटों पर चलेंगी और लोगों को राहत देंगी।पीएम ई-बस योजना के तहत निगम को ये ई-बस मिलने वाली हैं। ये 9 मीटर की लंबी मिडी ई-बस होंगी, जो संकरे मार्गों से भी होकर गुजर सकेंगी। एक बार में चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक आ-जा सकती हैं। बस की पहली खेप नवंबर-दिसंबर तक शहर में आएगी।

अफसरों की मानें तो 2026 से शहर में ई बस चलना शुरू हो जाएंगी। ई-बस सेवा के संचालन व संधारण के लिए रमौआ स्थित करीब तीन एकड़ में चार्जिंग स्टेशन, बस डिपो और आईएसबीटी पर दो एकड़ में चार्जिंग स्टेशन व बस डिपो बनाया जाएगा, इसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा 22 रुपए प्रति किलोमीटर और मिनी बसों के लिए 20 रुपए प्रति किलोमीटर लिया जाएगा, देखरेख निगम ही करेगा।
दस रूटों पर चलाई जाएंगी बसें
शहर में बसों को चलाने के लिए दस रूट फाइनल किए गए हैं और बीते दिनों अफसरों ने बस में बैठकर इनका निरीक्षण भी किया था। साथ ही पब्लिक से राय भी मांगी थी। बाद में इन रूटों को फाइनल भी किया जा चुका है। अब बस आते ही इन रूटों पर चलाई जाएंगी।

Next Post

64वां सुब्रतो कप 19 अगस्त से , तीन वर्गों में 106 टीमें हिस्सा लेंगी

Wed Aug 13 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) प्रतिष्ठित सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का 64वां संस्करण 106 टीमों के साथ शुरू होगा, जो जूनियर ब्वायज, जूनियर गर्ल्स और सब-जूनियर ब्वायज – इन तीन वर्गों में शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट 19 अगस्त से 25 सितंबर तक नई दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में आयोजित […]

You May Like