अमेरिका का ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’ अभियान शुरू, ईरान के तेल नेटवर्क और चीनी रिफाइनरी पर प्रतिबंध

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा और समुद्री नेटवर्क पर प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुए “इकोनॉमिक फ्यूरी” अभियान के तहत नयी कार्रवाई की घोषणा की है। अमेरिका के वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने चीन स्थित हेंगली पेट्रोकेमिकल (डालियन) रिफाइनरी सहित लगभग 40 शिपिंग कंपनियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन पर ईरानी तेल के निर्यात में मदद करने का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हेंगली रिफाइनरी ईरानी कच्चे तेल की बड़ी खरीदार रही है और इसने अरबों डॉलर के तेल उत्पाद खरीदकर ईरान की ऊर्जा आय को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्रवाई में ईरान के तथाकथित “शैडो फ्लीट” को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें ऐसे टैंकर शामिल हैं जो प्रतिबंधों के बावजूद गुप्त रूप से तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का परिवहन करते हैं।

इन जहाजों पर जहाज-से-जहाज स्थानांतरण, फर्जी दस्तावेज और पहचान छिपाने के आरोप हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह अभियान ईरान की वित्तीय आपूर्ति को रोकने के लिए है, जिससे उसकी सैन्य और क्षेत्रीय गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा। ट्रेजरी विभाग ने बताया कि फरवरी 2025 से अब तक ईरान से जुड़े 1,000 से अधिक व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इस कार्रवाई के तहत हांगकांग, पनामा, मार्शल द्वीप, वियतनाम सहित कई देशों से जुड़े 19 अतिरिक्त जहाजों को भी प्रतिबंधित किया गया है। इन पर एशिया और अन्य क्षेत्रों में ईरानी तेल पहुंचाने का आरोप है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी संस्थाएं ईरानी तेल व्यापार में सहयोग करेंगी, उन पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, जिनमें संपत्ति फ्रीज और अमेरिकी वित्तीय प्रणाली तक पहुंच पर रोक शामिल है।

Next Post

गर्मी को देखते हुए इंदौर में आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर।जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने भीषण गर्मी को देखते हुए इंदौर जिले के समस्त आठवीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है । 1 मई से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ हो जाएंगी । Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like