
छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के तहत जिले की अभी तक की सबसे
बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से 13.62 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है। वही एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स 40 हजार 860 रूपए सहित 2.8 लाख से अधिक का मशरूका जब्त हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि एसपी अजय पाण्डे एवं एएसपी आशीष खरे के मार्गदर्शन में सीएसपी अजय राणा के नेतृत्व में थाना देहात थाना टीआई गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को दबोचने विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
घटना का सक्षिप्त विवरण
थाना प्रभारी देहात टीम को 22 नवंबर को आर. 779 सौरभ बघेल, आर. 414 बृजेश पाल के कस्बा में जुर्म जरायम पतासाजी करने रवाना हुआ था। गांगीवाडा रिंग रोड पर मुखबिर से सूचना मिली कि रोहना बायपास के पास दो व्यक्ति बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी में खडे है। दोनो अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स पाउडर किसी ग्राहक को बैचने की फिराक में है। सूचना के बाद तत्काल टीआई श्री राजपूत की टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में नागपुर निवासी अतीक अहमद के पास मिले मादक पदार्थ एमडी पाउडर कुल बजनी 6 ग्राम 57 मिली. ग्राम एंव आदिल शेख के पास मिले मादक पदार्थ एमडी पाउडर कुल बजनी 7 ग्राम 05 मिला। जप्त मशरूका मादक पदार्थ एमडी पाउडर कुल वजनी 13 ग्राम 62 मिलीग्राम है। होंडा कम्पनी की एक्टिवा स्कूटी, तीन नग मोबाइल क्रमश: रेडमी-9, सेमसंग एफ-41 मोबाईल, वीवो एफ-।-एस जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही एक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिंगोड़ी के आरोपी के साथ मिलकर देते थे अंजाम
जेल भेजे गए दोनों आरोपी नागपुर के गिट्टी खदान शीलानगर के रहने वाले है। नागपुर के आरोपियों ने छिंदवाड़ा शहर में नशे का कारोबार फैला रखा था। सिंगोड़ी के रहने वाले आरोपी नौशाद शेख की मदद से इस कारोबार का अंजाम दिया जा रहा था। जो इस समय पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।
आरोपी किससे खरीदते थे एमडी ड्रग्स
पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जो छिंदवाड़ा सिंगोड़ी के आरोपी के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को अंजाम देते थे। जल्द ही आरोपी कहां से ड्रग्स खरीदकर ला रहे थे। इसकी कड़ी कितनी लंबी है, इसका पतासाजी की जाएगी।
इनकी रही भूमिका
इस पूरे मामले में निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक 779 सौरभ बघेल, आर. 414 बृजेश पाल, सायबर सेल से प्रआर. 811 नितिन, आर. 842 आदित्य, आर. 485 अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।
