दुकान का ताला तोड़कर हजारों की सामग्री एवं 5 हजार कैश पार

सिंगरौली। शहरी क्षेत्र में नशा व चोरी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है। पुलिस लाईन पचौर में जहां जिले के अधिकांश पुलिस रहती है, शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज के सामने शुक्ला किराना दुकान में रात में चोरों ने पांच हजार नकदी व किराना सामान को पार कर गए, दुकानदार मदन कुमार शुक्ला ने बताया कि विगत गुरुवार रात्रि 9 बजे दुकान में ताला बंद कर अपने घर जिला जेल पचौर बैढ़न के सामने चला गया। आज दिन शुक्रवार की सुबह दुकान के पड़ोसी धीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला टहलने के लिए निकले तो दुकान का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया, तो उन्होंने हमें फोन पर बताया कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ है, तब हम दुकान में आकर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ, मिला व दरवाजे में लगा ताला तोड़कर दुकान में रखे कैश काउंटर से पांच हजार रुपये व पचास हजार रुपये से ऊपर का किराना सामान चोरी हो गए। पुलिस भी जांच की है, लेकिन इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियां जोर-शोर से है। कोतवाली पुलिस एवं विभागीय के आला अफसरों की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठाये जाने लगे है।

Next Post

रुपया छह पैसे मजबूत

Fri Jan 30 , 2026
मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को छह पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.9350 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा गुरुवार को 91.9950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह आज 10.50 पैसे चढ़कर 91.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने […]

You May Like