मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को छह पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.9350 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा गुरुवार को 91.9950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह आज 10.50 पैसे चढ़कर 91.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने के बाद ऊपर 91.82 रुपये और नीचे 92.02 रुपये प्रति डॉलर तक गयी। अंत में 91.9350 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार दूसरे दिन भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
