फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

बुधनी। नगर में बीती रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई. जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

गुरुवा बाबा कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहने वाली किरण परी दायमा का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. जानकारी के अनुसार किरण परी दायमा ने करीब 10 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था और वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी. गुरुवार रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई गई.

सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया. जहां युवती का शव फंदे से झूलता मिला. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सरकार का उद्देश्य , कोई बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित: शिवराज

Fri Jan 30 , 2026
बुधनी/ शाहगंज। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शाहगंज में शासकीय सांदीपनी स्कूल के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सांदीपनी स्कूल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन