ग्वालियर: प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस में सच बोलने की सजा मिलती है। लक्ष्मण सिंह को उनके सच बोलने के कारण सजा मिली है।पत्रकारों से चर्चा में मंत्री विजयवर्गीय ने पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल को लेकर कहा कि 11 साल में जिस प्रकार देश ने प्रगति की है और देश में रहने वाले 140 करोड़ लोगों को इन 11 साल में मोदी जी ने छुआ है। मैं समझता हूं कि यह 11 साल इस देश के स्वर्णिम 11 साल हैं।
निश्चित रूप से इन 11 सालों में देश ने जो प्रगति की है, चाहे कोई भी वर्ग हो गरीब से गरीब व्यक्ति को भी 5 किलो अनाज पहुंच रहा है और अमीर से अमीर व्यक्ति इससे प्रभावित है। उन्होंने कहा कि हर प्रकार से हमारा व्यापार और व्यवसाय बढ़ा है, जीएसटी का कलेक्शन बढ़ा है और इसका मतलब है कि देश के अंदर व्यापार बहुत अच्छा हो रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
