मेहरा व सिरोल में 5 करोड़ की भूमि से हटा अतिक्रमण

ग्वालियर: राजस्व टीम, नगर निगम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से हुरावली तथा सिरोल में दो जगह कार्यवाही कर लगभग 5 करोड़ रूपये कीमत की बेशकीमती जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार सुरेश यादव, राजस्व निरीक्षक होतम सिंह जाटव, नगर निगम से भवन अधिकारी राकेश कश्यप, जेडओ तनुजा वर्मा एवं सिरोल थाना पुलिस बल मौजूद रहा।

राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मेहरा के सर्वे क्रमांक 726 में हुरावली निवासी श्रीमती राजकुमारी पत्नी मुलायम सिंह यादव के नाम पर मुरार नदी के पास जमीन है। इस जमीन पर मोटार कार गैरेज व भूषा भरकर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थी। जबकि नदी का वहाब क्षेत्र इससे प्रभावित होता है। आखिर एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल की गाइडलाइन के आधार पर सर्वे क्रमांक 726 में से रकबा 0.105 हैक्टेयर भूमि जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रूपये है। भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह ग्राम सिरोल के शासकीय सर्वे नंबर 154 से भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

यहां भी अतिक्रमणकारी द्वारा मुरार नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण कर नदी को प्रभावित किया जा रहा था। जबकि एनजीटी के साफ नियम है कि बहाव क्षेत्र भले ही नदी या नाला का हो वहां निर्माण नहीं किया जा सकता है। इस कार्यवाही में पटवारी अजय राणा, श्रीमती ज्योति साहू, नीरज शर्मा, सिरोल थाना से गोविंद बल्लभ बगोली सहित निगम की मदाखलत टीम भी मौजूद रही।

Next Post

राजा मर्डर: सोनम को लाएंगे इंदौर, देवास नाका क्षेत्र में मिले रुकने के सुराग

Fri Jun 13 , 2025
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि मुख्य आरोपी सोनम 25 मई से 8 जून तक इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में ठहरी हुई थी। इसी आधार पर मेघालय पुलिस अब उसे इंदौर लेकर आएगी। इसकी जानकारी […]

You May Like