सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह बुधवार को सीहोर स्थित श्री कुबेरेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित भव्य रुद्राक्ष महोत्सव एवं श्री शिवपुराण कथा में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक माहौल देखने को मिला।

Next Post

जेपी जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग: मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, धुआं फैलने से बिगड़ी सुरक्षा गार्ड की तबीयत

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित जय प्रकाश जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित एक कक्ष में लगी, जहां सिरिंज, सैंपल कलेक्शन उपकरण और अन्य सर्जिकल सामग्री रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12:15 […]

You May Like