आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने कसा तंज

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि खुद को सदाचारी बताने वाले लोग अब फिर बेनकाब हो गये हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इन खबरों के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तंज किया है और कहा है कि भाजपा की वाशिंग मशीन अब फिर सक्रिय हो गई है।

उन्होंने लिखा “भाजपा की वॉशिंग मशीन फिर से सक्रिय हो गई है, साथ ही मोदी वॉशिंग पाउडर भी। जो लोग खुद को सदाचार, ईमानदारी और विचारधारा के आदर्श के रूप में पेश करते थे, वे अब बुरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।’

 

 

Next Post

अगर बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रही तो कड़ा जवाब देंगे : ईरान

Sat Apr 25 , 2026
तेहरान, 25 अप्रैल (वार्ता) ईरान की सेना ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रही, तो वह जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है। तस्नीम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। हजरत खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय ने कहा कि देश की संप्रभुता, […]

You May Like