एयर इंडिया आज से यूरोप, उत्तरी अमेरिका के लिए अधिकतर उड़ानें दोबारा शुरू करेगी

नयी दिल्ली, (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने कहा है कि वह आज से उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए अपनी अधिकतर उड़ने दोबारा शुरू करेगी।

एयरलाइन ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 01 मार्च को उत्तरी अमेरिका और यूरोप की उसकी सिर्फ छह उड़नें रद्द रहेंगी। अन्य उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें पश्चिम एशिया में वर्तमान में उपलब्ध हवाई क्षेत्र से होकर गुजारा जायेगा। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल और कतर को जाने वाली और वहां से आने वाली उसकी सभी उड़ानें सोमवार रात 11:59 बजे तक के लिए रद्द कर दी गयी हैं।

पोस्ट में बताया गया है कि अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली उड़ान संख्या एआई117, बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या एआई114, दिल्ली से जुरिक जाने वाली उड़ान संख्या एआई115 और वापसी की उड़ान संख्या एआई152, दिल्ली से कोपनहेगन जाने वाली उड़ान संख्या एआई157 और वापसी की उड़ान संख्या एआई158 सोमवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए अन्य सभी उड़ानों का परिचालन बदले हुए मार्ग से किया जायेगा।

एयरलाइंस ने एक अन्य पोस्ट में बताया है कि 28 फरवरी या उससे पहले बुक कराये गये और 05 मार्च तक की यात्रा के सभी टिकट रद्द करने या यात्रा की तिथि में बदलाव के लिए वह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगी।

उल्लेखनीय है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई संयुक्त सैन्य कार्रवाई और उसके बाद ईरान द्वारा कई पश्चिमी एशियाई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किये गये हमलों से क्षेत्र में स्थिति काफी बिगड़ गयी है। इस कारण वहां जाने वाली सभी और वहां से होकर गुजरने वाली अधिकतर उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।

रविवार को भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली हवाई अड्डे पर यहां से जाने वाली 62 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें और बाहर से दिल्ली आने वाली 42 अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द की गईं।

विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बताया कि रविवार को उसकी 166 उड़ानें रद्द रहीं। उसने सोमवार को 162 और मंगलवार को 42 उड़ानें रद्द करने की सूचना दी है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 02 मार्च 2026

Mon Mar 2 , 2026
पंचांग 02 मार्च 2026:- रा.मि. 11 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल चर्तुदशी चन्द्रवासरे शाम 5/18, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 7/24, अतिगण्ड योगे दिन 12/6, वणिज करणे सू.उ. 6/14, सू.अ. 5/46, चन्द्रचार कर्क दिन 7/24 से सिंह, पर्व- पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन […]

You May Like

मनोरंजन